
Rashid Khan on Brian Lara: ब्रायन लारा की अफगानिस्तान पर 2 महीने पहले की गई 'भविष्यवाणी' हुई सच, राशिद खान बोले- केवल उन्हीं को यकीन था
AajTak
Rashid Khan- Brian Lara: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने बांग्लादेश को सुपर 8 में हराने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह केवल ब्रायन लारा थे जिन्हें उनकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का यकीन था. राशिद खान ने अफगानिस्तान को हराने के बाद ब्रायन लारा का बयान याद दिलाया.
Rashid Khan- Brian Lara, AFG vs BAN T20 World Cup 2024: दो महीने पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने अफगानिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना जताई थी, तो कई लोगों को हैरानी हुई थी. लेकिन अफगानिस्तान ने अब इतिहास रच दिया है. कुल मिलाकर लारा ने अफगानिसतान को लेकर जो भविष्यवाणी की थी. वह सच साबित हुई है.
अफगानिस्तान की टीम 2010 से टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है, उसने अब 2024 में जाकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. जो उनका इस फॉर्मेट में फिलहाल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. यानी एक लंबी क्रिकेट यात्रा के बाद अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में एक खास मुकाम हासिल किया है. सेमीफाइनल में 27 जून को अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से और भारत की टक्कर इंग्लैंड से होगी.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर 8 मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से 8 रनों से हराकर न सिर्फ पहली बार वर्ल्ड कप के अंतिम चार में जगह बनाई, बल्कि आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.
राशिद ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद कहा ,‘हमारे लिए सेमीफाइनल में पहुंचना सपना सच होने जैसा है. हमने न्यूजीलैंड को हराया तो यह भरोसा बनने लगा था.’

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









