
Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी का पहला चरण 10 फरवरी से होगा शुरू, सामने आया पूरा शेड्यूल
AajTak
भारतीय क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट की शुरुआत 10 फरवरी से होगी. एक साल के बाद रणजी ट्रॉफी की वापसी होगी. कोरोना की वजह से पिछला सीजन नहीं खेला गया था.
एक सीजन के ब्रेक के बाद रणजी ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है. कोरोना की वजह से रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन को रद्द कर दिया गया था. वहीं, कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए इसे पहले अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था. खिलाड़ियों और कई राज्य संघों की मांग के बाद इस साल रणजी ट्रॉफी का औयोजन किया जा रहा है. पहले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जनवरी से होनी थी, अब नए शेड्यूल के हिसाब से यह टूर्नामेंट 10 फरवरी से शुरू होगा.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












