
Ranji Trohy Mumbai: मुंबई ने दर्ज की क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, 92 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
AajTak
मुंबई की टीम ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. गुरुवार को मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों से मात दी.
मुंबई की टीम ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. मुंबई अब फर्स्ट क्लास मैच में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है. मुंबई ने गुरुवार को केएससीए ग्राउंड (अलूर) में आयोजित रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड को 725 रनों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की.
इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड न्यू साउथ वेल्स के नाम था. जनवरी 1930 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स ने क्वींसलैंड को 685 रनों से शिकस्त दी थी.
महज 69 रनों पर सिमटी उत्तराखंड की टीम
मुंबई ने कप्तान पृथ्वी शॉ (72) और यशस्वी जायसवाल (103) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपनी दूसरी पारी 261/3 पर पारी घोषित की, जिसके चलते उत्तराखंड को 795 रनों का टारगेट मिला था. जवाब में उत्तराखंड की दूसरी पारी महज 69 रनों पर सिमट गई. केवल सुरेश खुराना (25) और कुणाल चंदेला (21) ही दोहरे अंक को पार कर सके. मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहित अवस्थी ने चार ओवर में 1/5 का आंकड़ा दर्ज किया.
फर्स्ट क्लास (FC) क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत (रनों से)- 725: मुंबई ने उत्तराखंड को हराया (2022) 685: न्यू साउथवेल्स ने क्वींसलैंड को हराया (1929/30) 675: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया (1928/29) 638: न्यू साउथवेल्स ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को हराया (1920/21) 609: मुस्लिम कमर्शियल बैंक ने वॉटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी को हराया (1977/78)

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












