
Rangbhari Ekadashi 2023 Date: कब है रंगभरी एकादशी? इस दिन ये एक काम करने से दूर होगी धन की समस्या
AajTak
Rangbhari Ekadashi 2023: ब्रज में होली का पर्व होलाष्टक से शुरू होता है तो वहीं वाराणसी में इसकी शुरुआत रंगभरी एकादशी से हो जाती है. इस बार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी तिथि की शुरुआत 2 मार्च को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से होगी और 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा.
Rangbhari Ekadashi 2023 Date: फाल्गुन शुक्ल एकादशी को रंगभरी एकादशी कहा जाता है. इसे आमलकी एकादशी या आंवला एकादशी भी कहा जाता है. पौराणिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव माता पार्वती से विवाह के बाद पहली बार अपनी प्रिय काशी नगरी आए थे. इसलिए इस दिन से वाराणसी में रंग खेलने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो लगातार छह दिन तक चलता है.
ब्रज में होली का पर्व होलाष्टक से शुरू होता है तो वहीं वाराणसी में इसकी शुरुआत रंगभरी एकादशी से हो जाती है. इस बार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी तिथि की शुरुआत 2 मार्च को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से होगी और 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा. उदया तिथि के अनुसार आमलकी एकादशी का व्रत 3 मार्च को रखा जाएगा.
रंगभरी एकादशी का आंवले से संबंध रंगभरी एकादशी पर आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है. इस दिन आंवले का विशेष तरीके से प्रयोग किया जाता है. इससे उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस एकादशी पर सवेरे-सवेरे आंवले के वृक्ष में जल चढ़ाएं. वृक्ष पर पुष्प, धूप, नैवेद्य अर्पित करें. वृक्ष के निकट एक दीपक जलाएं. वृक्ष की 27 या 9 बार परिक्रमा करें. फिर सौभाग्य और स्वास्थ्य प्राप्ति की प्रार्थना करें.
रंगभरी एकादशी के चमत्कारी उपाय
आर्थिक समस्याएं होंगी दूर प्रातःकाल स्नान करके पूजा का संकल्प लें. घर से एक पात्र में जल भरकर शिव मंदिर जाएं. साथ में अबीर, गुलाल, चंदन और बेलपत्र भी ले जाएं. पहले शिवलिंग पर चंदन लगाएं. फिर बेलपत्र और जल अर्पित करें. अंत में अबीर और गुलाल अर्पित करें. फिर ईश्वर से आर्थिक समस्याओं को समाप्त करने की प्रार्थना करें.
विवाह संबंधी बाधाएं विवाह संबंधी बाधाओं से बचने के लिए रंगभरी एकादशी के दिन उपवास रखें. सूर्यास्त के बाद भगवान शिव और पार्वती की संयुक्त पूजा करें. पूजा के बाद उनको गुलाबी रंग का अबीर अर्पित करें. सुखद वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करें.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









