
Ramiz Raja PCB: पाकिस्तान बोर्ड की नकली धमकी, कुर्सी जाने के बाद ICC के सामने खुली रमीज राजा की पोल
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा भारत को धमकी दी थी कि वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लेगा. यह बात उन्होंने बतौर पीसीबी अध्यक्ष कही थी. मगर अब खुलासा हुआ है कि यह धमकी नकली थी. खुद रमीज ने आईसीसी के सामने इस बात को स्वीकार किया है...
Ramiz Raja PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा की कुर्सी तो चली ही गई. अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और दुनिया वालों के सामने उनकी एक पोल भी खुल गई है. रमीज ने पीसीबी अध्यक्ष रहते हुए भारत को धमकी दी थी कि वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लेगा. मगर अब यह धमकी नकली निकली है.
यह बात पीसीबी ने खुद आईसीसी के सामने कुबूल की है. इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी है. दरअसल, अगले साल पहले पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप खेला जाएगा. इसको लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी.
नकली निकली पाकिस्तान की ये धमकी
फिर क्या था. इस पर आगबबूला होकर रमीज राजा ने बयान दे डाला था कि यदि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं आएगी. तब भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पाकिस्तान टीम अपना नाम वापस ले लेगी. इस धमकी को लेकर अब रमीज राजा और पीसीबी की किरकिरी हो गई है.
आईसीसी के सामने पीसीबी ने यह माना है कि भारत पर दबाव बनाने के लिए यह सिर्फ नकली धमकी दी गई थी. इसमें कोई सच्चाई नहीं थी. पाकिस्तान टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार है. पीसीबी ने यह धमकी इसलिए दी थी, ताकि भारत पर दबाव बने और वह एशिया कप के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजने के लिए राजी हो जाए. मगर पाकिस्तान की इस धमकी की पोल खुल गई है.
'एशिया कप को शिफ्ट किया, तो...', पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












