
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन किस तारीख को है? इतने समय तक रहेगा भद्रा काल, अशुभ समय में ना बांधें राखी
AajTak
Raksha Bandhan 2022 Kab Hai: रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र, राखी या मौली बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. वहीं दूसरी तरफ भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर ताउम्र उनकी रक्षा का वचन देते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.
Raksha Bandhan Date: रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. यह भाई बहनों का त्योहार होता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. राखी बांधने के बदले में भाई इस दिन बहनों को उपहार भी देते हैं.
भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार इस साल 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा. राखी बांधने के लिए भद्रा और राहु काल का समय काफी अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दौरान बहनों को राखी नहीं बांधनी चाहिए और ना ही कोई शुभ कार्य करने चाहिए. तो आइए जानते हैं भद्रा समय और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त के बारे में-
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Rakshabandhan 2022 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त 2022 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर शुरू हो रही है और 12 अगस्त 2022 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा. बहनें 11 अगस्त 2022 को सुबह 8 बजकर 51 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 19 मिनट के बीच राखी बांध सकती हैं.
रक्षा बंधन पर भद्रा काल (Rakshabandhan 2022 Bhadra Kaal)
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय - रात 08 बजकर 51 मिनट पर रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ - शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक रक्षा बन्धन भद्रा मुख - शाम 06 बजकर 18 मिनट से 08 बजे तक

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










