
Rain Alert: तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मंडराया खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
AajTak
IMD Alert in Tamil Nadu: निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तटीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना कम दबाव वाला क्षेत्र तमिलनाडु के उत्तरी तट की तरफ बढ़ते हुए निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो रहा है. जिससे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. Deep Depression over southwest Bay of Bengal about 310 km north-northeast of Trincomalee (Sri Lanka), 300km east-northeast of Nagappattinam (Tamil Nadu).To move northwestwards till 5th March evening and then west-southwestwards towards north Tamil Nadu Coast during next 36 hrs. pic.twitter.com/F1ykBkqDXu

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










