
नोएडा में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से जैगुआर के उड़े परखच्चे, एक की मौत, तीन घायल
AajTak
नोएडा के सेक्टर 49 इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार जैगुआर कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. हादसे में 19 वर्षीय युवक फलक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है, जहां एक जैगुआर कार सवार चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया. संतुलन बिगड़ने की वजह से जैगुआर कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 19 साल के फलक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में मौजूद तीन अन्य लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है.
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये हादसा सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हुआ. जब जैगुआर कार ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से कार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि जैगुआर कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से 19 वर्षीय फलक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताया जा रही है. फिलहाल घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर (ट्रक) चालक मौके से फरार हो गया. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ट्रक की पहचान की जा सके.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









