
AAP नेता रचना यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी समेत तीनों बदमाश गिरफ्तार... बिहार से हुई गिरफ्तारी
AajTak
आप कार्यकर्ता रचना यादव मर्डर केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों की गिरफ्तारी बिहार के कटिहार जिले से की गई है. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि रचना की हत्या कोर्ट में गवाही देने से पीछे न हटने पर की गई.
दिल्ली के शालीमार बाग में 10 जनवरी को आप कार्यकर्ता रचना यादव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से आरोपी फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. वहीं अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भरत यादव समेत तीन बदमाशों को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारत यादव उसके साथी सुमित और निखिल के रूप में हुई है.
2023 में पति की भी हुई थी हत्या
रचना यादव के पति की भी 2023 में प्रॉपर्टी डिस्प्यूट में हत्या हुई थी. रचना यादव अपने पति की हत्या की चश्मदीद गवाह थीं. इस मामले पहले पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. लेकिन मुख्य आरोपी भरत यादव फरार चल रहा था. पुलिस ने दावा किया है कि गवाही से पीछे न हटने पर फरार आरोपी भरत यादव ने उनकी हत्या की साजिश रची.
यह भी पढ़ें: एक शादी, दो लिव-इन और हवस... पुलिस ने ऐसे सुलझाई झांसी के रचना यादव मर्डर केस की गुत्थी, 7 टुकड़ों में मिली थी लाश
10 जनवरी को बदमाशों ने रचना यादव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. मुख्य आरोपी भरत यादव पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था. पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच की. जिसके बाद तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल डाटा के जरिए आरोपियों को कटिहार से पकड़ लिया गया.
पुलिस ने क्या कहा?

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









