
बीजेपी अध्यक्ष बनने से पहले नितिन नबीन की सिक्योरिटी टाइट... अब Z कैटेगरी का रहेगा सुरक्षा घेरा
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. यह सुरक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर दी गई है. CRPF के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. यह फैसला हाल ही में लिया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे नितिन नबीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है. MHA सूत्रों के मुताबिक यह सुरक्षा कुछ दिन पहले ही प्रदान की गई है. नितिन नबीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो संभालेंगे.
सूत्रों के अनुसार, यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से तैयार की गई थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. रिपोर्ट में संभावित खतरों को देखते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की सुरक्षा को मंजूरी दी.
यह भी पढ़ें: LIVE: तीन मंदिरों में दर्शनों के बाद अब गुरुद्वारा पहुंचे नितिन नबीन, थोड़ी देर में संभालेंगे पदभार
Z कैटेगरी सुरक्षा देश में दी जाने वाली प्रमुख सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक मानी जाती है. इसके तहत व्यक्ति के साथ चौबीसों घंटे हथियारबंद सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें क्लोज प्रोटेक्शन टीम, एस्कॉर्ट वाहन और अन्य सुरक्षा इंतजाम शामिल होते हैं.
बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की राजनीतिक गतिविधियां और सार्वजनिक कार्यक्रम बढ़ने की संभावना है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है.
यह भी पढ़ें: 'स्लो बॉल से कैच पकड़वाने की चलते थे चाल...', दोस्त ने खोले नितिन नबीन के पन्ने, क्रिकेट की स्ट्रेटजी से राजनीति के शिखर तक

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









