
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
नितिन नबीन आज औपचारिक रूप से बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे. वहीं, UAE राष्ट्रपति सोमवार को दो घंटे के शॉर्ट विजिट पर भारत पहुंचे. इन खबरों के अलावा, काबुल के एक होटल में जबरदस्त धमाका हुआ.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: नितिन नबीन आज औपचारिक रूप से बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे. वहीं, UAE राष्ट्रपति सोमवार को दो घंटे के शॉर्ट विजिट पर भारत पहुंचे. इन खबरों के अलावा, काबुल के एक होटल में जबरदस्त धमाका हुआ. पढ़ें मंगलवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
तीन मंदिरों में दर्शन के बाद गुरुद्वारे में नितिन नबीन ने टेका मत्था, थोड़ी देर में संभालेंगे पदभार
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज औपचारिक रूप से पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे. पदभार ग्रहण से पहले नितिन नबीन मंगलवार सुबह धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन करेंगे और इसके बाद 11:30 बजे बीजेपी मुख्यालय में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे.
UAE के राष्ट्रपति तीन घंटे के भारत दौरे पर... टाइमिंग की क्यों हो रही इतनी चर्चा? संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर खुद उनका स्वागत किया. आज तक के अनुसार, महज तीन घंटे के इस दौरे की टाइमिंग पर चर्चा है, क्योंकि यह ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा टलने और गाजा बोर्ड ऑफ पीस में भारत को न्योता मिलने के बीच हुआ.
काबुल के हाई सिक्योरिटी इलाके में होटल पर धमाका, कई लोगों की मौत और कई घायल अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक अत्यधिक सुरक्षित इलाके में सोमवार को एक होटल में धमाका हुआ. कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की पुष्टि हुई है. धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे. आज तक के अनुसार, ब्लास्ट को लेकर बताया गया है कि हताहतों की संख्या पर शुरुआती जानकारी है और मामले की जांच जारी है.
गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने के लिए ट्रंप ने पुतिन को भी दिया न्योता

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











