
एक कमरा, 5 लाशें, सभी के माथे पर लगी गोली... सहारनपुर में पूरा परिवार खत्म, इलाके में सनसनी
AajTak
सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. अशोक, उनकी पत्नी, मां और दो बेटों के माथे पर गोली लगी थी. मौके से तीन तमंचे मिले हैं।.पुलिस को शक है कि अशोक ने सबको मारकर आत्महत्या की है. कर्ज या घरेलू तनाव सहित अन्य पहलुओं पर जांच जारी है.
यूपी के सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. एक कमरे में अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के शव मिले. सभी के माथे पर गोली लगी हुई थी. कमरे से तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं. अशोक और उनकी पत्नी के शव फर्श पर, जबकि मां और दोनों बच्चे बेड पर पड़े मिले.
पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि अशोक ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं परिवार पर कर्ज, नौकरी से जुड़ा तनाव, घरेलू विवाद या मानसिक दबाव तो नहीं था, जिसकी वजह से यह खौफनाक कदम उठाया गया.
सहारनपुर पुलिस इस संभावना को भी खंगाल रही है कि परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ हो और गुस्से में फायरिंग की गई हो. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम तो नहीं दिया. पुलिस परिवार के किसी से विवाद, लेन-देन या दुश्मनी के बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है.
आपको बता दें कि मृतक अशोक नकुड़ तहसील में अमीन थे और उन्हें अपने पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी. उनका बेटा देव कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ रहा था. पड़ोसियों के अनुसार, परिवार शांत स्वभाव का था और किसी से कोई विवाद नहीं था. सूचना मिलते ही पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, घर को सील कर सभी मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए हैं. मामले की हर एंगल से जांच जारी है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









