
भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट में कल बड़ी सुनवाई... बसंत पंचमी और जुमे की नमाज का टकराव, हिंदू पक्ष ने मांगी पूरे दिन पूजा की इजाजत
AajTak
Bhojshala Dhar Dispute Supreme Court: धार की भोजशाला में बसंत पंचमी के दिन जुमे की नमाज पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी. हिंदू पक्ष ने मांग की है कि शुक्रवार होने के बावजूद उस दिन केवल सरस्वती पूजा की अनुमति दी जाए.
मध्य प्रदेश में राजा भोज की प्रसिद्ध राजधानी रही धार स्थित भोजशाला विवाद पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बसंत पंचमी पूजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की गुहार लगाई. सुप्रीम कोर्ट वसंत पंचमी से एक दिन पहले गुरुवार को करेगा सुनवाई.
23 जनवरी को वसंत पंचमी और शुक्रवार दोनों ही है. लिहाजा याचिका में उस दिन मुस्लिमों की नमाज़ ए जुमा पर रोक लगाने की मांग की गई है. बसंत पंचमी पर सिर्फ हिंदुओं को दिन भर सरस्वती पूजा करने देने की इजाजत मांगी गई है. साथ ही इस दिन ASI और सरकार को कड़ी सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश देने का भी आग्रह कोर्ट से किया गया है.
यह अर्जी हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वकील विष्णु शंकर जैन ने दाखिल की है. अर्जी में कहा गया है कि भोजशाला परिसर में मां वागदेवी यानी सरस्वती का मंदिर है जो 11 वीं सदी में परमार राजा ने बनवाया था. यहां पर हिंदू पूजा करते थे, लेकिन 7 अप्रैल 2003 में ASI ने एक आदेश जारी किया था. इसके तहत हिंदुओं को हर मंगलवार और बसंत पंचमी को पूजा की इजाजत दी गई है.जबकि हर शुक्रवार को दोपहर 1-3 नमाज़ अदा करने की इजाजत दी गई थी.
यह भी पढ़ें: भोजशाला विवाद: 23 जनवरी को बसंत पंचमी और जुमा एक साथ; 8000 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, हाई अलर्ट पर धार
अर्जी में कहा गया है कि ASI का आदेश ऐसे हालात पर मौन है कि अगर बसंत पंचमी शुक्रवार को हो तो क्या होगा? ध्यान रहे कि इस बार 23 जनवरी को बसंत पंचमी शुक्रवार के दिन ही है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है. अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति 17वीं लोकसभा में 51 प्रतिशत रही. 16वीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 52 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत रहा.

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि संसद में कौन कितना बोलेगा और क्या बोलेगा, इसका फैसला सत्ताधारी पार्टी नहीं बल्कि स्पीकर करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी विपक्ष की आवाज दबाई नहीं है, जबकि वर्तमान में विपक्षी दलों ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है. उन्होंने 1975 की आपातकाल की घटना का संदर्भ देते हुए कहा कि उस वक्त विपक्ष की आवाज दबाने का काम हुआ था.

बड़े होटलों के अलावा छोटे दुकानदार भी एलपीजी की कमी से गंभीर रूप से प्रभावित हैं. चंडीगढ़ में साइकिल पर छोले-कुलचे बेचने वाले विक्रेता ने बताया कि गैस की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें रोज़मर्रा की कमाई में दिक्कत हो रही है. उनका स्टॉक केवल आज तक चलने वाला बचा है और अगर समस्या इसी तरह बनी रही तो उनका व्यापार या तो ठप हो सकता है या फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जवाब दिया. अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है.

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.







