
पेशवा बाजीराव से रानी बैजाबाई तक... अहिल्याबाई के अलावा किस-किस ने संवारा था मणिकर्णिका घाट
AajTak
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट का इतिहास पौराणिक मान्यताओं, ऐतिहासिक घटनाओं और कई शासकों के संरक्षण से जुड़ा है. हाल ही में घाट के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद उठे हैं, जिससे स्थानीय लोग नाराज़ हैं. महारानी अहिल्याबाई होल्कर सहित कई शासकों ने घाट के पुनर्निर्माण में योगदान दिया.
वाराणसी का प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट इन दिनों चर्चा में है. बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद ‘महाश्मशान’ के नाम से पहचाने जाने वाले इस घाट को भी व्यवस्थित करने की ज़रूरत महसूस की गई, लेकिन इसके लिए किए जा रहे हालिया बदलावों ने लोगों के एक वर्ग को नाराज़ कर दिया है.
मणिकर्णिका घाट का इतिहास केवल वर्तमान विवाद तक सीमित नहीं है. इसकी परतों में चिताओं की धधकती आग, मनों-टनों जलती लकड़ियों से उठता धुआं और राख के ढेरों के बीच दबी सदियों पुरानी उथल-पुथल भरी कहानियां छिपी हैं.
इन कहानियों में पौराणिक मान्यताएं हैं, ऐतिहासिक हमले हैं और फिर उनसे उबरने के लिए बार-बार कराए गए जीर्णोद्धार भी. आमतौर पर मणिकर्णिका के पुनर्निर्माण की चर्चा होते ही मालवा की शासिका महारानी अहिल्याबाई होल्कर का नाम सामने आता है. उन्होंने देशभर में कई टूटे मंदिरों और तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार कराया, जिनमें बाबा विश्वनाथ धाम के साथ-साथ मणिकर्णिका श्मशान घाट भी शामिल था.
लेकिन मणिकर्णिका का इतिहास केवल अहिल्याबाई तक सीमित नहीं है. उनसे पहले और बाद में भी कई शासकों, संतों और दानदाताओं ने इस घाट के निर्माण और संरक्षण में भूमिका निभाई.
पुराणों में मणिकर्णिका की महिमा
महाश्मशान के इतिहास का सिरा पौराणिक मान्यताओं तक जाता है. स्कंद पुराण के काशी खंड में वर्णन मिलता है कि भगवान विष्णु ने यहां एक कुंड का निर्माण किया था. इसी तथ्य का उल्लेख मत्स्य पुराण में भी है, जहां मणिकर्णिका को पांच पवित्र जल-स्थलों में से एक बताया गया है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है. अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति 17वीं लोकसभा में 51 प्रतिशत रही. 16वीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 52 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत रहा.

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि संसद में कौन कितना बोलेगा और क्या बोलेगा, इसका फैसला सत्ताधारी पार्टी नहीं बल्कि स्पीकर करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी विपक्ष की आवाज दबाई नहीं है, जबकि वर्तमान में विपक्षी दलों ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है. उन्होंने 1975 की आपातकाल की घटना का संदर्भ देते हुए कहा कि उस वक्त विपक्ष की आवाज दबाने का काम हुआ था.

बड़े होटलों के अलावा छोटे दुकानदार भी एलपीजी की कमी से गंभीर रूप से प्रभावित हैं. चंडीगढ़ में साइकिल पर छोले-कुलचे बेचने वाले विक्रेता ने बताया कि गैस की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें रोज़मर्रा की कमाई में दिक्कत हो रही है. उनका स्टॉक केवल आज तक चलने वाला बचा है और अगर समस्या इसी तरह बनी रही तो उनका व्यापार या तो ठप हो सकता है या फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जवाब दिया. अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है.

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.







