
कर्तव्य पथ पर इस बार दिखेंगे वो '7 शूल' जो पाकिस्तान के सीने में खंजर की तरह चुभ गए...
AajTak
इस बार कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस, ATAGS तोप, MR-SAM, आकाश मिसाइल, ड्रोन शक्ति ईगल प्रहार, दिव्यास्त्र-शक्तिबाण रेजीमेंट और रोबोटिक म्यूल्स प्रदर्शित होंगे. ये स्वदेशी सिस्टम ऑपरेशन सिंदूर में मारक साबित हुए. भविष्य की लड़ाइयों में दुश्मन पर घातक हमला करेंगे.
इस बार 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड बहुत खास है. यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली परेड है, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई थी. परेड का थीम 'वंदे मातरम' के 150 साल और 'आत्मनिर्भर भारत' है. इसमें पहली बार 'फेज्ड बैटल एरे फॉर्मेशन' दिखाया जाएगा, यानी युद्ध में हथियारों का इस्तेमाल कैसे होता है, वैसा ही क्रम. इसमें कई स्वदेशी हथियार और सिस्टम शामिल होंगे, जो भविष्य की लड़ाइयों में दुश्मन पर घातक हमला करेंगे. यहां हम 7 मुख्य हथियार और सिस्टम की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, जो परेड में प्रदर्शित होंगे. ये 'मेक इन इंडिया' के तहत बने हैं और ऑपरेशन सिंदूर में भी कई ने कमाल दिखाया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान तेजी से चला रहा है JF-17 थंडर जेट का ऑनलाइन ढकोसला... एयरस्पेस में फुस्स
ब्रह्मोस मिसाइल
ब्रह्मोस भारत-रूस की संयुक्त सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. ऑपरेशन सिंदूर में इसने पाकिस्तान के नूर खान एयर बेस को सटीक निशाने से उड़ाया.
यह दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक है. परेड में इसका मॉडल या लॉन्चर दिखेगा.
एडवांस्ड टो्ड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS)

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है. अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति 17वीं लोकसभा में 51 प्रतिशत रही. 16वीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 52 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत रहा.

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि संसद में कौन कितना बोलेगा और क्या बोलेगा, इसका फैसला सत्ताधारी पार्टी नहीं बल्कि स्पीकर करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी विपक्ष की आवाज दबाई नहीं है, जबकि वर्तमान में विपक्षी दलों ने उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है. उन्होंने 1975 की आपातकाल की घटना का संदर्भ देते हुए कहा कि उस वक्त विपक्ष की आवाज दबाने का काम हुआ था.

बड़े होटलों के अलावा छोटे दुकानदार भी एलपीजी की कमी से गंभीर रूप से प्रभावित हैं. चंडीगढ़ में साइकिल पर छोले-कुलचे बेचने वाले विक्रेता ने बताया कि गैस की आपूर्ति न होने के कारण उन्हें रोज़मर्रा की कमाई में दिक्कत हो रही है. उनका स्टॉक केवल आज तक चलने वाला बचा है और अगर समस्या इसी तरह बनी रही तो उनका व्यापार या तो ठप हो सकता है या फिर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जवाब दिया. अमित शाह ने कहा कि स्पीकर सभी के होते हैं. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है. स्पीकर जब चुने गए थे, तब पक्ष और प्रतिपक्ष, दोनों नेता उनको चेयर तक लेकर गए थे. स्पीकर सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक होते हैं, यह संसदीय राजनीति के लिए अफसोसजनक पल है.

गुरुग्राम में महज 3000 रुपये के विवाद ने एक 17 साल के युवक की जान ले ली. सेक्टर-14 इलाके में हुए इस मामले में आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी. मृतक अपने परिवार का सहारा बनने के लिए कार शोरूम में काम करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.







