
Punjab Rajya Sabha Election: राघव चड्ढा जाएंगे राज्यसभा, AAP ने पंजाब से तय किए ये 4 नाम
AajTak
राघव चड्ढा का राज्यसभा से उम्मीदवार बनना लगभग तय माना जा रहा है. उनकी उम्र 33 साल है. चड्ढा अगर राज्यसभा पहुंचते हैं, तो वे देश में सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद होंगे. दरअसल, आप ने पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है. माना जा रहा है कि आप राज्यसभा चुनाव में 5 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है.
पंजाब (Punjab) विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अब राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव की तैयारी में जुट गई है. दरअसल, 31 मार्च को पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. ऐसे में आप ने दिल्ली से विधायक और पंजाब के पार्टी प्रभारी राघव चड्ढा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. इसके अलावा प्रोफेसर संदीप पाठक और क्रिकेटर हरभजन सिंह भी राज्यसभा के लिए नामांकन भर सकते हैं.
राघव चड्ढा का राज्यसभा से उम्मीदवार बनना लगभग तय माना जा रहा है. उनकी उम्र 33 साल है. चड्ढा अगर राज्यसभा पहुंचते हैं, तो वे देश में सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद होंगे. इससे पहले 35 साल की मैरीकॉम सबसे युवा सांसद बनी थी. दरअसल, आप ने पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है. माना जा रहा है कि आप राज्यसभा चुनाव में 5 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है.
2020 में पहली बार विधायक चुने गए थे चड्ढा राघव चढ़ा दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2020 में पहली बार विधायक चुने गए. इससे पहले वह पार्टी के ट्रेजर के रूप में काम कर चुके हैं. बतौर ट्रेजर उन्होंने कई बार आम आदमी पार्टी को मिले इनकम टैक्स के नोटिस का भी सामना किया. पंजाब विधानसभा चुनाव के साल भर पहले से राघव चड्ढा को सह प्रभारी बनाकर भेजा गया था. आप के 4 उम्मीदवार हुए तय आप के चार उम्मीदवार लगभग तय माने जा रहे हैं. चड्ढा के अलावा प्रोफेसर संदीप पाठक का नाम भी राज्यसभा उम्मीदवार के लिए पंजाब से तय माना जा रहा है. इसके अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह भी पंजाब से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे. इसके अलावा लवली यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक कुमार मित्तल को भी उम्मीदवार बनाया गया है.
पंजाब में जीत में संदीप ने निभाई बड़ी भूमिका
डॉ संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी राज्यसभा भेज सकती है. संदीप पाठक ने पंजाब की जीत में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने 3 साल पंजाब में डेरा डालकर बूथ लेवल तक संगठन बनाया. डॉ संदीप पाठक IIT में फीजिक्स के जाने माने प्रोफेसर हैं. वे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के करीबी माने जाते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







