
Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मनीष तिवारी का नाम शामिल नहीं
ABP News
Punjab Election Congress: पंजाब से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है.
Congress Star Campaigners Punjab: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है. लेकिन इस लिस्ट से सीनियर नेता मनीष तिवारी का नाम गायब है.
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने निर्वाचन आयोग को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची सौंपी है, उसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव अभियान समिति के प्रमुख सुनील जाखड़, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और कई अन्य नेताओं के नाम भी शामिल है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












