
PUBG Mobile इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, इस दिन हो सकता है लॉन्च
AajTak
PUBG Mobile के भारत वापसी पर अभी भी रहस्य बना हुआ है. कंपनी ने पिछले साल नवंबर में PUBG Mobile इंडिया की घोषणा की थी. अब जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार PUBG Mobile जल्द भारत में वापसी करने वाला है.
PUBG Mobile के भारत वापसी पर अभी भी रहस्य बना हुआ है. कंपनी ने पिछले साल नवंबर में PUBG Mobile इंडिया की घोषणा की थी. इन सब के बावजूद PUBG Mobile भारत में लॉन्च होगा या नहीं इसपर कुछ कन्फर्म नहीं है. अब जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार PUBG Mobile जल्द भारत में वापसी करने वाला है. PUBG Mobile प्लेयर Aaditya ‘Dynamo’ Sawant ने PUBG Mobile India के रिलीज को टीज किया है. उन्होंने अपने लेटेस्ट यूट्यूब लाइव स्ट्रीम में बताया कि गेम का ट्रेलर डबल डिजिट वाले डेट को आएगा. जबकि गेम भारत में सिंगल डिजिट वाले डेट को लॉन्च होगा. इस क्लिप को इंस्टाग्राम पेज esports.91 ने भी शेयर किया है. ये जानकारी अभी भी पूरी नहीं है. इसमें गेम के ट्रेलर या रिलीज डेट का महीना साफ नहीं है. ये जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि ये गेम किस महीने में रिलीज होगा.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












