
Post Office की ये धांसू स्कीम... सिर्फ 2 साल में ही मिलेंगे 2.32 लाख रुपये, जानिए डिटेल
AajTak
पोस्ट ऑफिस के तहत संचालित सभी योजनाओं में रिस्क ना के बराबर होता है. साथ ही टैक्स बेनिफिट्स से लेकर मंथली इनकम और गारंटी रिटर्न का लाभ मिलता है. आइए जानते हैं एक ऐसी ही योजना के बारे में पूरी डिटेल.
केंद्र सरकार देश के आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की स्कीम चला रही है. महिलाओं से लेकर सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) तक के लिए योजनाएं हैं. सरकार की ज्यादातर योजनाएं पोस्ट ऑफिस (Post Office) के द्वारा संचालित हैं. ऐसे ही एक योजना पोस्ट ऑफिस के जरिए चलाई जा रही है, जो सिर्फ 2 साल में 2.32 लाख रुपये देगी. यह योजना स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) के तहत आती है.
पोस्ट ऑफिस के तहत संचालित सभी योजनाओं में रिस्क ना के बराबर होता है. साथ ही टैक्स बेनिफिट्स से लेकर मंथली इनकम और गारंटी रिटर्न का लाभ मिलता है. कुछ योजनाएं रिटायरमेंट के लिए होती हैं, जो आपके रिटायर्ड होने पर आर्थिक मदद की गारंटी देती हैं. आज हम पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate) स्कीम के बोर में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल.
क्या है महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम? महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार की ओर से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत 1000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक डिपॉजिट कर सकते हैं. जमा किया गया अमाउंट केवल 100 के गुणकों में ही होना चाहिए. इस योजना के तहत कई खाते खोले जा सकते हैं, लेकिन डिपॉजिट अमाउंट अधिकतम 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए. इस योजना के तहत दूसरा अकाउंट खोलने की तारीख में 3 महीने का अंतर होना चाहिए.
कितना मिलेगा ब्याज? इस योजना में ब्याज दर 7.5% सालाना के हिसाब से दिया जाता है. हालांकि ब्याज को तीन महीने के आधार पर जमा किया जाता है. इस योजना मैच्योरिटी अवधि सिर्फ 2 साल की है. हालांकि जमा की तिथि से एक वर्ष के बाद बचे रकम का अधिकतम 40% तक हिस्सा निकाला जा सकता है. आंशिक निकासी की सुविधा परिपक्कता से पहले केवल एक बार के लिए ही है.
मैच्योरिटी पर मिलेंगे 2.32 लाख अगर आप इस योजना में अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो 7.50 फीसदी के ब्याज के हिसाब से ₹32044 का ब्याज मिलेगा. ऐसे में कुल मिलाकर दो साल में 2,32044 रुपये मैच्योरिटी पर दिए जाएंगे.
योजना के नियम और शर्तें अगर अकाउंट होल्डर्स की मृत्यु पर नॉमिनी या परिवार के सदस्य ये जमा राशि निकाल सकते हैं. जीवन-घातक बीमारियों के मामले में चिकित्सा सहायता के लिए राशि निकाली जा सकती है. पैसा निकालने के बाद आप अकाउंट बंद भी करा सकते हैं. अकाउंट खोलने के 6 महीने के बाद अकाउंट को बंद कराने की अनुमति है. ऐसे में आपको 2 फीसदी कम ब्याज के हिसाब से अमाउंट दिया जाएगा.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









