
PoK में बाढ़ के लिए कौन जिम्मेदार? क्या भारत पर झूठे आरोप लगा रहा पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को PoK में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है, लेकिन उसने खुद 18 अप्रैल को हमले से चार दिन पहले ही बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी थी.
पाकिस्तान ने PoK में बाढ़ के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी है, जिसमें भारत पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सूचित किए बिना झेलम नदी में अचानक पानी छोड़ने का आरोप लगाया गया है. लेकिन, क्या यह सच है? इसका जवाब है नहीं. बाढ़ आई है, लेकिन साल के इस मौसम में यह एक सामान्य घटना है जब ग्लेशियर पर बर्फ पिघलती है.
नदियों का जलस्तर घटा
22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले से पहले ही पाकिस्तान की नदियों में भारी जलप्रवाह शुरू हो गया था. दरअसल, तब से जलप्रवाह धीरे-धीरे कम होता गया है. 21 अप्रैल को तरबेला बांध पर सिंधु नदी में जलप्रवाह 50,300 क्यूसेक था, जो 28 अप्रैल तक घटकर 41,600 क्यूसेक रह गया. Indus River System Authority के मुताबिक इसी दौरान मंगला बांध पर झेलम नदी में जलप्रवाह 58,505 क्यूसेक से घटकर 40,095 क्यूसेक रह गया.
पानी का बहाव पहले से कम
पाकिस्तान में बर्फ पिघलने के कारण साल के इस हिस्से में आम तौर पर प्रमुख नदियों में पानी का बहाव ज़्यादा होता है. 28 अप्रैल को प्रमुख नदियों में पानी का बहाव पिछले 10 साल में लगभग एक जैसा ही रहा है और इसलिए स्थिति में कोई हैरानी की बात नहीं है. दरअसल, लाहौर के बाढ़ पूर्वानुमान डिवीजन के मुताबिक, इस साल 28 अप्रैल को झेलम नदी में पानी का बहाव पिछले साल के मुकाबले बहुत कम रहा है.
ये भी पढ़ें: 'रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे...,' पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का आइडिया वायरल

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










