
POCO M6 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, Flipkart पर होगी सेल, मिलेंगे दमदार फीचर्स
AajTak
POCO M6 5G Launch Date: पोको जल्द ही एक अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आएगा. कंपनी का नया फोन POCO M6 5G इस महीने की 22 तारीख को लॉन्च होगा. इसमें 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
POCO जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन POCO M6 5G लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. इसके डिजाइन को देखते हुए लग रहा है कि कंपनी इसे रिब्रांड करके लॉन्च करेगी. ये स्मार्टफोन 22 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा. कंपनी ने इसका पोस्टर जारी कर दिया है.
ये हैंडसेट Flipkart के जरिए सेल पर आएगा. कंपनी इसे Redmi 13C के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें.
पोको ने इस फोन का टीजर जारी कर दिया है, जो Flipkart पर एक्सक्लूसिव उपलब्ध होगा. पोको के दूसरे फोन्स भी Flipkart पर ही उपलब्ध होते हैं. पोस्टर ईमेज की मानें, तो ये डिवाइस पर्पल कलर में लॉन्च हो सकता है. हालांकि, कंपनी इसके दूसरे वेरिएंट भी निश्चित रूप में लॉन्च करेगी.
ये भी पढ़ें- POCO F5 5G Review: मिड रेंज बजट में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, बैटरी भी दमदार
स्मार्टफोन में बड़ा कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें दो सर्कुलर रिंग और पोको की बड़ी सी ब्रांडिंग देखने को मिलेगी. हैंडसेट बॉक्सी डिजाइन और फ्लैट एज के साथ आएगा. स्मार्टफोन POCO M5 के सक्सेसर के रूप में आएगा. कंपनी पहले ही POCO M6 Pro 5G को लॉन्च कर चुकी है.
रिपोर्ट्स की मानें, तो ये हैंडसेट Redmi 13C 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जो हाल में भारत में लॉन्च हुआ है. दोनों के ही डिजाइन एक दूसरे से काफी मिलते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









