
PM Modi ने UP वासियों को दिया कौन सा 'होमवर्क', देखें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में हैं. यहां पीएम मोदी ने 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी. इससे पहले पीएम मोदी ने आवास योजना (शहरी) के तहत 75 हजार लाभार्थियों को उनके घरों की चाभी सौंपी. इससे पहले लखनऊ पहुंचकर पीएम मोदी सबसे पहले अर्बन कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने पहुंचे. वहां उन्होंने तीन दिवसीय कॉन्क्लेव की शुरुआत की. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यूपी आया हूं तो कुछ होमवर्क देने का मन करता है. इस बार दिवाली पर अयोध्या में कहते हैं कि 7.5 लाख दीये का कार्यक्रम है. मैं यूपी को कहता हूं कि रोशनी के लिए स्पार्धा में मैदान में आएं. देखें कि अयोध्या में ज्यादा दीये जलते हैं या फिर 9 लाख लाभार्थी मिलकर 18 लाख दीये जला सकते हैं. इससे भगवान राम को खुशी होगी. देखें ये वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










