
चमक नहीं, किताबों की ताकत... विश्व पुस्तक मेले में 'किताब वाली आंटी' ने सबका खींचा ध्यान, उनकी कहानी है अनोखी
AajTak
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में संजना तिवारी का छोटा सा स्टॉल लोगों का ध्यान खींच रहा है. उन्हें मंडी हाउस में ‘किताब वाली आंटी’ कहा जाता है. 25 साल से वे हिंदी साहित्य को आगे बढ़ा रही हैं. संजना सिर्फ किताबें नहीं बेचतीं, बल्कि सोच और अनुभव साझा करती हैं. उनका बेटा डॉक्टर है, बेटी पीएचडी कर रही है और दामाद आईपीएस अधिकारी हैं.
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में बड़े-बड़े प्रकाशकों और चमकदार स्टॉल्स के बीच एक छोटा सा स्टॉल लोगों का ध्यान अपनी सादगी से खींच रहा है. यह स्टॉल किसी नामी ब्रांड का नहीं, बल्कि उस महिला का है, जिसने किताबों को ही अपना जीवन बना लिया है. उनका नाम है संजना तिवारी, जिन्हें दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में लोग प्यार से ‘किताब वाली आंटी’ कहते हैं.
विश्व पुस्तक मेले में जहां लोग भारी-भरकम किताबों और ऑफर्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं संजना तिवारी का यह सादा सा स्टॉल अलग पहचान बना रहा है. यहां आने वाले पाठक सिर्फ किताबें नहीं, बल्कि वर्षों का अनुभव और आत्मीयता भी महसूस करते हैं.
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली: मंसरावर पार्क मंदिर में चाकू से वार कर महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मंडी हाउस से विश्व पुस्तक मेले तक का सफर
पिछले करीब ढाई दशक से संजना तिवारी दिल्ली के मंडी हाउस में एक पेड़ के नीचे हिंदी साहित्य की दुकान सजाती आ रही हैं. थिएटर कलाकारों, कवियों और लेखकों के बीच उनका यह ठिकाना साहित्य का जाना-पहचाना केंद्र बन चुका है. आज वही संजना तिवारी विश्व पुस्तक मेले में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.
संजना मूल रूप से बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं. शादी के वक्त वे केवल हाईस्कूल पास थीं. उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि आगे चलकर वे पढ़ाई जारी रखेंगी और मास्टर्स तक का सफर तय करेंगी. उनकी पढ़ाई और जीवन का यह सफर अपने आप में प्रेरणादायक रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








