
बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की तारीख का कल ऐलान, नितिन नबीन की ताजपोशी की तैयारी पूरी
AajTak
संभावना है कि शुक्रवार, 16 जनवरी को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. इसके साथ ही बीजेपी संगठन में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी. योजना के अनुसार, नितिन नबीन 19 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि 20 जनवरी को अध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिकता पूरी होने के बाद वे पदभार ग्रहण करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख का औपचारिक ऐलान गुरुवार को किया जाएगा. संभावना है कि शुक्रवार, 16 जनवरी को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. इसके साथ ही बीजेपी संगठन में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को औपचारिक रूप से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है. पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी के. लक्ष्मण और सह-प्रभारियों संबित पात्रा व नरेश बंसल की बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें पूरी प्रक्रिया और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया.
19 को नामांकन और 20 जनवरी को कमान
योजना के अनुसार, नितिन नबीन 19 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि 20 जनवरी को अध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिकता पूरी होने के बाद वे पदभार ग्रहण करेंगे. सूत्रों का कहना है कि नितिन नबीन के समर्थन में कई नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर होंगे. इसके साथ ही पार्टी के एससी, एसटी और महिला नेताओं के हस्ताक्षरों के साथ भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, ताकि सामाजिक संतुलन का स्पष्ट संदेश दिया जा सके.
सबसे युवा अध्यक्ष और भव्य समारोह
गौरतलब है कि नितिन नबीन को पिछले महीने 15 तारीख को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था. महज 46 वर्ष की उम्र में वे बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी ताजपोशी को बेहद खास और भव्य बनाने की तैयारी है. इस अवसर पर सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को दिल्ली बुलाया जा रहा है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










