
PM Kisan Update: दो करोड़ से अधिक किसानों को नए साल के तोहफे के लिए करना होगा इंतजार
AajTak
PM Kisan Yojana 10th Installment: प्रधानमंत्री दोपहर 12:30 बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पैसे ट्रांसफर करेंगे. प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में 10 करोड़ किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे. अभी पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों की संख्या 12 करोड़ से अधिक है. ऐसे में दो करोड़ से अधिक किसानों को 10वीं किस्त का पैसा एक जनवरी को नहीं मिल पाएगा.
PM Kisan Yojana Update: यह साल अब बस दो ही दिन बचा हुआ है. पूरी दुनिया नए साल का जश्न मनाने की तैयारियां कर रही हैं. आने वाला साल भारत के करोड़ों किसानों के लिए शानदार तरीके से शुरू होने वाला है. नए साल के पहले दिन मोदी सरकार किसानों की झोली भरने वाली है. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) किसानों के खाते में 10वीं किस्त (PM Kisan Yojana 10th Installment) का पैसा डालने वाले हैं. हालांकि दो करोड़ से अधिक किसानों को यह तोहफा मिलने में देरी हो सकती है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












