
'PM मोदी ने मुझसे कहा था, हमसे बड़ी गलती हो गई, आपको एयरपोर्ट से लौटाया', किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए NRI बिजनेसमैन ने किया दावा
AajTak
किसान आंदोलने के दौरान एयरपोर्ट से वापस लौटा दिए गए एनआरआई बिजनेसमैन दर्शन सिंह धालीवाल ने बड़ा दावा किया है. द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर उनसे माफी मांगी थी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को धालीवाल को प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा है.
अमेरिका बेस्ड एनआरआई बिजनेसमैन और प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्डी दर्शन सिंह धालीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है. धालीवाल ने अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए कहा है कि मुझे एयरपोर्ट से वापस भेजे जाने वाली घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2022 में मांफी मांगी थी.
रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेसमैन दर्शन धालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 150 लोगों के सामने मुझसे माफी मांगी और उन्होंने (पीएम मोदी) कहा कि 'हमसे बड़ी गलती हो गई, आपको भेज दिया, पर आपका बहुत बड़ा बड़प्पन है जो आप हमारे कहने पर फिर भी आ गए.'
राजधानी दिल्ली में बॉर्डर के पास किसान आंदोलन में लंगर की व्यवस्था करने के आरोप में दर्शन सिंह धालीवाल को 23 और 24 अक्टूबर 2021 की रात में दिल्ली एयरपोर्ट से लौटा दिया गया था.
राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड पाने के बाद 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर एक सिख प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी के दौरान पीएम मोदी ने यह बात कही थी.
रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में दुनिया भर के सिख व्यवसायियों ने भाग लिया था. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए 1972 में अमेरिका चले गए धालीवाल अमेरिका में फ्यूल स्टेशन चलाते हैं.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










