
PM मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का किया उद्घाटन, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत दुनिया के कई दिग्गज होंगे शामिल
ABP News
पांच दिन चलने वाली इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में एआई सुरक्षा, गवर्नेंस, डेटा सिक्योरिटी जैसे तमाम मुद्दों के डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी. इस दौरान युवा एआई प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा.
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की सोमवार को शुरुआत हो गई है. ग्लोबल साउथ में पहली बार हो रही इस समिट का पीएम नरेंद्र मोदी ने शाम को उद्घाटन किया है. एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन भारत मंडपम में किया जा रहा है. समिट 16 से 20 फरवरी तक चलेगी. इस पांच दिन के कार्यक्रम में एआई सुरक्षा, गवर्नेंस, डेटा सिक्योरिटी जैसे तमाम मुद्दों के डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी. इस दौरान युवा एआई प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा. यह एक ग्लोबल यूथ चैलेंज है. इस समिट का उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों में एआई की जागरुकता फैलाना है. इस चैलेंज में करीबन 38 देश से 2500 एप्लिकेशन आई हैं. इसमें 20 लोगों का चयन इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की तरफ से किया जाएगा. इनमें 15 टीम भारत से हैं. इन शीर्ष फाइनलिस्ट का सिलेक्शन 2025 में किया गया था.













