
PM मोदी को टक्कर देने के लिए सोनिया का मंथन, केंद्रीय मंत्री ने ठाकरे पर उठाए सवाल
Zee News
हाल ही में संपन्न हुए संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session के दौरान पेगासस जासूसी विवाद, किसान आंदोलन और महंगाई के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता देखने को मिली. अब सोनिया गांधी विपक्ष को एकजुटता बनाए रखने के लिए बैठक कर रही हैं.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia gandhi) विपक्षी एकजुटता की कवायद के तहत देश के कई प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ डिजिटल बैठक कर रही हैं. बैठक में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. इस बैठक के जरिए सोनिया गांधी देश के सामने खड़े प्रमुख मुद्दों पर विपक्षी दलों को साथ लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में हैं. विपक्षी दल राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने के लिए प्रयासरत हैं ताकि अगले लोक सभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी चुनौती दी जा सके. Uddhav Thackeray & Shiv Sena are very small & only have 56 MLAs, what are they in this country? Shiv Sena MPs are also elected by blessings of PM Modi: Union Minister Narayan Rane on Maharashtra CM Uddhav Thackeray participating in meeting chaired by UPA chairperson Sonia Gandhi बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला (Farooq Abdullah), डीएमक के एमके स्टालिन (DMK MK Stalin), टीएमसी की तरफ से खुद ममता बनर्जी (TMC Mamata Banerjee), झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से (JMM Hemant Soren), शिवेसान के उद्धव ठाकरे (Shiv Sena Uddhav Thackeray), एनसीपी की तरफ से खुद (NCP Sharad Pawar), शरद यादव और CPM नेता सीताराम येचुरी शामिल हैं. — ANI (@ANI)More Related News
