
PM मोदी का 14 जुलाई से फ्रांस दौरा, बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेगी भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी
AajTak
फ्रांस भारत के लिए प्रमुख रणनीतिक साझेदार है और शुरुआती साझेदारों में से एक है. मोदी का यात्रा कार्यक्रम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनके गर्मजोशी भरे व्यक्तिगत तालमेल को भी रेखांकित करता है, क्योंकि फ्रांसीसी नेता प्रधानमंत्री के साथ कई बैठकें करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 16 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं. सेना के तीनों अंगों की एक टुकड़ी 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल दिवस समारोह में हिस्सा लेगी, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशिष्ट अतिथि होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी 25वें वर्ष में पहुंच गई है. यह फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है, जिसे बैस्टिल डे के रूप में भी जाना जाता है. यह हर साल 14 जुलाई को मनाया जाता है. बैस्टिल दिवस परेड समारोह का मुख्य आकर्षण है.
फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस का फ्रांस में विशेष महत्व है. यह दिन 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हुए हमले की याद दिलाता है. हमारे गणतंत्र दिवस परेड के समान ही बैस्टिल दिवस परेड, बैस्टिल दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण है. हालांकि, बैस्टिल दिवस के लिए विदेशी नेताओं को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना आम बात नहीं है. पिछली बार 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया था.
फ्रांस भारत के लिए प्रमुख रणनीतिक साझेदार है और शुरुआती साझेदारों में से एक है. मोदी का यात्रा कार्यक्रम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनके गर्मजोशी भरे व्यक्तिगत तालमेल को भी रेखांकित करता है, क्योंकि फ्रांसीसी नेता प्रधानमंत्री के साथ कई बैठकें करेंगे, जिसमें एक निजी रात्रिभोज और सीईओ के साथ संयुक्त बैठक के अलावा बैस्टिल दिवस पर प्रतिष्ठित लौवर संग्रहालय में राजकीय भोज शामिल है.
मोदी फ्रांस के प्रधानमंत्री, सीनेट (उच्च सदन) और नेशनल असेंबली (निचले सदन) के अध्यक्षों सहित फ्रांस के पूरे राजनीतिक नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे. ये उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान भारत सरकार फ्रांस के साथ 26 राफेल-एम और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को लेकर डील करे. यह डील करीब 96 हजार करोड़ रुपए की होगी. राफेल एम यानी राफेल मरीन फाइटर जेट.
26 राफेल-एम फाइटर जेट में से 22 फाइटर जेट सिंगल सीटर होंगे. जबकि चार डबल सीटर ट्रेनिंग फाइटर होंगे. इनकी डील 90 हजार करोड़ की होगी. इसके अलावा प्रोजेक्ट 75 के तहत तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन भारत लाई जाएंगी. राफेल-एम फाइटर जेट्स को भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट करियर्स पर तैनात किया जाएगा.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








