
PK पहले इम्तिहान के लिए उपचुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार, RJD के गढ़ में होगी आग्निपरीक्षा
AajTak
प्रशांत किशोर पार्टी बनाने के बाद 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चार सीटों के उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेंगे. उपचुनाव में आरजेडी के गढ़ में पीके की पार्टी की अग्निपरीक्षा होगी.
चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर (पीके) 2 अक्टूबर को जनसुराज के राजनीतिक दल के रूप में सियासी आगाज का आधिकारिक ऐलान करने वाले हैं. पीके पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि जनसुराज 2025 के बिहार चुनाव में सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. अब पीके बिहार चुनाव की मुख्य परीक्षा से पहले प्रीलिम्स में दम दिखाने की तैयारी में हैं. पीके पार्टी बनाने के बाद बिहार चुनाव से पहले इम्तिहान के लिए चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेंगे.
पीके ने बिहार के आरा में सभी चार सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान करते हुए कहा कि अगर हम ये सभी सीटें जीतते हैं तो 2025 के चुनाव नतीजे 2024 में ही खुद-ब-खुद तय हो जाएंगे. उन्होंने कैमूर जिले के भभुआ पहुंचकर रामगढ़ उपचुनाव के लिए प्रत्याशी, जनसुराज की आगे की रणनीति को लेकर लोगों से संवाद भी किया. उपचुनाव को लेकर एक्टिव पीके की आरजेडी के गढ़ में अग्निपरीक्षा होगी.
रामगढ़ सीट आरजेडी का गढ़
कैमूर जिले की रामगढ़ सीट बिहार आरजेडी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह की परंपरागत सीट है. इस सीट से जगदानंद सिंह के बाद उनके पुत्र सुधाकर सिंह विधायक थे. 2020 में आरजेडी के टिकट पर रामगढ़ से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए सुधाकर सिंह हालिया आम चुनाव में बक्सर सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे. सुधाकर के इस्तीफे से रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव में पीके की अग्निपरीक्षा होगी. शायद पीके भी समझ रहे हैं कि आरजेडी का रामगढ़ किला भेदना आसान नहीं और यही वजह है कि उन्होंने इस सीट के लिए खुद रणनीति बनाने का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में 40 मुसलमान कैंडिडेट उतारेगी प्रशांत किशोर की पार्टी, मंच से PK का ऐलान
रामगढ़ की चुनावी फाइट पर पीके ने क्या कहा

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







