
PF खाते में जमा पैसे पर आपके बाद किसका हक? अब खुद बदल सकते हैं नॉमिनी
AajTak
EPFO Latest News Update: आप अपने पीएफ अकाउंट में बहुत आसानी से नॉमिनी चेंज कर सकते हैं. यह काफी जरूरी चीज होती है. आज के समय में ई-नॉमिनेशन के बिना ऑनलाइन पीएफ पासबुक नहीं देखा जा सकता है.
कर्मचारियों का पीएफ फंड मैनेज करने वाले संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को एक खास सुविधा दी है. इस सुविधा का इस्तेमाल ईपीएफ सब्सक्राइबर्स (EPF Subscribers) अपने अकाउंट में नॉमिनी (Change in Nominee in EPF) चेंज करने के लिए कर सकते हैं. किसी भी पीएफ अकाउंटहोल्डर के लिए नॉमिनी काफी अहम होता है क्योंकि खाताधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की स्थिति में पीएफ अकाउंट में जमा रकम को नॉमिनी क्लेम कर सकता है. #EPF Members can file new nomination to change existing EPF/#EPS nomination. ईपीएफ सदस्य मौजूदा ईपीएफ/ईपीएस नामांकन को बदलने के लिए नया नामांकन दाखिल कर सकते हैं।#EPFO #Services #Pension #ईपीएप #पीएफ #AmritMahotsav @AmritMahotsav pic.twitter.com/sBfHhMjLbp

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












