
Petrol Diesel: तो इसलिए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! सरकार के एक्साइज ड्यूटी घटाने के पीछे ये 3 वजहें अहम
AajTak
अप्रैल 2022 खुदरा महंगाई आंकड़ो को देखें तो इसकी मार शहरों के मुकाबले गांव में ज्यादा देखी गई है. शायद इसलिए सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का भी ऐलान किया है.
लंबे समय बाद देश में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है. वजह केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया है. इससे पेट्रोल के दाम 9.50 रुपये और डीजल के 7 रुपये प्रति लीटर कम हुए हैं. वहीं राजस्थान और केरल ने भी राज्य स्तर पर वैट में कमी करके इनकी कीमतों को और कम करने का काम किया है. लेकिन ऐसी क्या वजह रही कि सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में इतनी बढ़ी कटौती एक साथ करनी पड़ी.
16 दिन में 10 रुपये महंगा
मौजूदा वक्त में पेट्रोल और डीजल की कीमत देश में बाजार तय करता है, लेकिन अक्सर देखा गया है कि चुनावों के दौरान इनकी कीमत स्थिर हो जाती है. हाल में उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी यह देखने को मिला.
चुनाव खत्म होने के बाद 22 मार्च से पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली और महज 16 दिन के भीतर ही इनकी कीमत प्रति लीटर 10 रुपये बढ़ गई. इसे लेकर सरकार को कई मोर्चों पर विपक्ष की आलोचना का शिकार होना पड़ा.
ताजा कटौती से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें अप्रैल के शुरुआती हफ्ते से स्थिर बनी हुई हैं. एक्साइज ड्यूटी में नई कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96 रुपये 72 पैसे प्रति लीटर और डीजल का दाम 89 रुपये 62 पैसे प्रति लीटर हो गया है.
थोक महंगाई 1998 के बाद चरम पर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










