
PBKS vs CSK: Video में देखें धोनी के 3 छक्के, 12 गेंदों में जड़े 27 रन, लेकिन CSK को नहीं दिला सके जीत
AajTak
Punjab Kings (PBKS) vs Chennai Super Kings (CSK): पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में सीएसके को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था.
Punjab Kings (PBKS) vs Chennai Super Kings (CSK): पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में सीएसके को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. प्रियांश आर्या ने इस मुकाबले में 39 गेंदों पर शतक जड़ा. उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के और 7 चौके लगाए. इसके जवाब में सीएसके 201 रन ही बना सकी. ये तब हुआ जब इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए आए.
धोनी फिर नहीं जिता सके मैच
220 रनों के जवाब में उतरी सीएसके ने शुरुआत में ही धीमी बल्लेबाजी की. हालांकि, शिवम दुबे और कॉन्वे के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 16वें ओवर में दुबे का विकेट गिरा. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे. जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए तो चेन्नई को जीत के लिए 25 गेंदों में 69 रनों की दरकार थी.
धोनी ने लगाए तीन छक्के
धोनी ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए. इसमें तीन छक्के भी शामिल हैं. एक चौका भी धोनी ने लगाया. धोनी ने फग्यूसन के 18वें ओवर में दो छक्के लगाए. जबकि अर्शदीप को एक छक्का जड़ा. लेकिन 20वें और आखिरी ओवर में जब जीत के लिए 6 गेंदों में 28 रनों की दरकार थी तब धोनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए.
ऐसी रही चेन्नई की बल्लेबाजी













