)
Pax Silica: ट्रेड डील से पहले भारत-अमेरिका ने मिलाया हाथ,चीन पर डिजिटल प्रहार, पैक्स सिलिका क्यों खास, आपके लिए सस्ती हो जाएंगी ये चीजें
Zee News
PAX Silica Benefits: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद अब एक और समझौता हो गया है.भारत और अमेरिका के बीच Pax Silica डील हुई है. भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिकी राजूदत सर्गेई गोर ने इस समझौते का ऐलान किया. इस डील से आम आदमी को क्या मिलेगा ? अमेरिका के इस टेक गठबंधन में शामिल होने से भारत का क्या फायदा होगा ?
What is Pax Silica: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India-US Trade Deal ) के बाद अब एक और समझौता हो गया है. भारत अमेरिका के Pax Silica गठबंधन का हिस्सा बन गया है. भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिकी राजूदत सर्गेई गोर ने इस समझौते का ऐलान किया. अमेरिका के Pax Silica टेक गठबंधन में भारत के आने के बाद चीन की मुश्किल बढ़ेगी. सेमीकंडक्टर, चिप, रेयर अर्थ में चीन की दादागिरी को झटका लगेगा. रेयर अर्थ मिनिरल्स और सेमीकंडक्टर में चीनी वर्चस्व से दुनिया को आजादी मिल सकेगी. इस पैक्स सिलिका में शामिल होना भारत के लिए एक स्ट्रैटेजिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि चीन के मुकाबले वो एक भरोसेमंद टेक ब्लॉक का हिस्सा बन गया है. पैक्स सिलिका में शामिल होकर भारत ने ग्लोबल टेक पोजिशन में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है. अगर ये कहे कि इस समझौते से भारत के लिए टेक का पावरहाउस बनने का रास्ता साफ होगा तो वो गलत नहीं है. समझते हैं कि कैसे ये Pax Silica भारत के लिए फायदेमंद है? इस समझौते से भारत के लोगों को क्या मिलेगा और कैसे ये चीन को चुनौती देगा ?
क्या है पैक्स सिलिका, भारत क्यों बना इसका हिस्सा ?
पैक्स सिलिका (Pax Silica) अमेरिका के नेतृत्व वाला एक स्ट्रैटेजिक टेक गठबंधन है, जिसका मकसद रेयर अर्थ, सेमीकंडक्टर, AI, टेक सप्लाई में चीन की मनमानी को खत्म करना है. भरोसेमंद देशों को जोड़कर एक ऐसी सप्लाई चेन बनाना है, जिससे चीन की मोनोपॉली खत्म हो जाए. दिसंबर 2025 में ट्रंप प्रशासन ने इसे शुरू किया.पैक्स सिलिका की मदद से AI और सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत करना है. अमेरिका का मकसद चिप, सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ पर चीन की मनमानी और एकाधिकार को खत्म करना है और वैश्विक खनिज सप्लाई चेन को सुरक्षित और डायवर्सिफाई करना है. भारत के इस PAX Silica में शामिल होने के बाद अमेरिका को रेअर अर्थ की सप्लाई को जारी रखने में एक मजबूत कड़ी मिल गई है. ट्रंप का दावा फेल,न रूसी तेल बंद होगा,न टूटेगी यारी, भारत के साथ बड़ी ट्रेड डील की तैयारी में पुतिन, US, यूरोप के साथ खुलेगा एक और बड़ा बाजार
पैक्स सिलिका में शामिल होकर भारत को क्या फायदा मिलेगा ?
पैक्स सिलिका का मकसद दुर्लभ धातुओं के लिए किसी एक देश पर निर्भरता को खत्म करना है और सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है. इस समझौते के मुताबिक एक ऐसी संरचना तैयार करना है, जिससे जरिए किसी तकनीक या उत्पादों के लिए किसी भी एक देश पर जरूरत से ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़े. कोई भी देश रेयर अर्थ पर मनमानी न कर सकें, इसके लिए एक मजबूत सप्लाई चेन बनाई जाए. इस पैक्स सिलिका ने किसी भी देश पर निर्भरता को खत्म करने की कोशिश की जा रही है.






