)
क्या 2026 तक गायब होंगी ये नौकरियां? Microsoft AI चीफ की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
Zee News
माइक्रोसॉफ्ट AI के CEO मुस्तफा सुलेमान ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगले 12 से 18 महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के ज्यादा काबिल होने से कई व्हाइट-कॉलर जॉब्स ऑटोमेटेड हो सकती हैं.
AI Set to Disrupt White-Collar Jobs : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Microsoft के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चीफ की भविष्यवाणी से पूरे जॉब मार्केट में हड़कंप मच गया है. माइक्रोसॉफ्ट AI के CEO मुस्तफा सुलेमान ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगले 12 से 18 महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के ज्यादा काबिल होने से कई व्हाइट-कॉलर जॉब्स ऑटोमेटेड हो सकती हैं. सुलेमान ने कहा कि AI में तेजी से हो रही तरक्की अकाउंटिंग, मार्केटिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे सेक्टर में प्रोफेशनल काम करने का तरीका बदल सकती है. ये बात टेक्नोलॉजी लीडर्स के बीच AI के रोजगार और एंटरप्राइज वर्कफ्लो पर असर को लेकर बढ़ती बहस को और बढ़ाती है.
हाल ही में, एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने दावा किया था कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एक प्रोफेशन के तौर पर 12 महीनों में बेकार हो जाएगी.
व्हाइट-कॉलर काम और AI ऑटोमेशन पर माइक्रोसॉफ्ट AI के CEO ने क्या कहा?
माइक्रोसॉफ्ट AI के CEO मुस्तफा सुलेमान ने कहा कि कंपनी 'प्रोफेशनल ग्रेड AGI' को डेवलप कर रही है. उन्होंने कहा कि कई ऑफिस-बेस्ड रोल के अगले 12 से 18 महीनों में अधिकतर काम ऑटोमेटेड यानी की खुद हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि AI एजेंट्स से उम्मीद है कि वे अगले दो से तीन सालों में बड़े ऑर्गनाइजेशन्स में कोऑर्डिनेट करने की अपनी काबिलियत को बेहतर बनाएंगे. एक्सपीरियंस से सीखेंगे और अधिक ऑटोनॉमस एक्शन लेंगे.
AI सेल्फ-सफिशिएंसी के लिए माइक्रोसॉफ्ट का जोर




