)
Gold Price: ट्रंप के साथ पुतिन ने मिलाया हाथ, अब महा क्रैश होगा सोना ! एक लाख से नीचे लुढ़केंगे दाम? इस डील में क्या होगा खास
Zee News
Gold Rate Today: दो हफ्ते पहले तक सोने की कीमत जिस रॉकेट की रफ्तार से भाग रही थी अब उसने यूटर्न ले लिया है. सोने की कीमत गिरने लगी है. अगर ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें तो सोना अब तक 40000 रुपये तक गिर चुका है. 29 जनवरी 2026 को सोने की रिकॉर्ड कीमत 1.92 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी.
Gold Price Crash: दो हफ्ते पहले तक सोने की कीमत (Gold Rate) जिस रॉकेट की रफ्तार से भाग रही थी अब उसने यूटर्न ले लिया है. सोने की कीमत गिरने लगी है. अगर ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें तो सोना अब तक 40000 रुपये तक गिर चुका है. 29 जनवरी 2026 को सोने की रिकॉर्ड कीमत 1.92 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी. जबकि 16 फरवरी को सोने की कीमत 1.52 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जिन लोगों को सोना-चांदी खरीदना है, उनकी मुश्किल ये है कि वो समझ नहीं पा रहे हैं कि सोना अभी सस्ता होगा या महंगा. कीमत गिरेगी या चढ़ जाएगाी. लोगों को इंतजार है कि सोने की कीमत कब कम होगी. सोने की कीमतों को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट आ रही है, जिसे जानकर आप गदगद हो जाएंगे. सोना भयंकर सस्ता होने की उम्मीद है. अगर सारे कयास सही साबित हुए तो सोने की कीमत 1 लाख रुपये से भी नीचे आ सकती है.
1 लाख रुपये से भी सस्ता होगा सोना ?
दरअसल सोने की कीमतों पर जियो पॉलिटिकल टेंशन, ग्लोबल इकोनॉमी, अर्थव्यवस्था, बड़ी डीलों, देश-दुनिया की खबरों का असर पड़ता है. जिस सोने ने साल 2025 में रिकॉर्ड तोड़ तेजी हासिल की, अब उसमें कमजोरी के संकेत नजर आ रहे हैं. ब्लूमबर्ग की ताजा रिपोर्ट ने इस ओर इशारा कर दिया है कि सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में और गिरावट आ सकती है. सोने की कीमत में महा गिरावट आ सकती है और कीमत 1 लाख रुपये से नीचे जा सकती है. ट्रेड के बाद ट्रंप के साथ एक और डील पर बन रही बात, अगर अमेरिका मान गया भारत की ये शर्त तो घट जाएगा आपके घर का बिल
रूस से यूटर्न से सोना होगा क्रैश ?




