)
UPI का जलवा! कैश हुआ पीछे; अब सरकार गांव-गांव पहुंचाएगी RuPay कार्ड, जानिए क्या है प्लान?
Zee News
फाइनेंस मिनिस्ट्री की एक रिपोर्ट के मुताबिक, UPI पेमेंट का सबसे पसंदीदा तरीका बन गया है. इसने कैश को पीछे छोड़ दिया है. 50% से अधिक यूजर्स डिजिटल ट्रांजैक्शन को पसंद कर रहे हैं.
India Goes Digital: भारत कैशलेस होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. फाइनेंस मिनिस्ट्री की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि UPI कैश ट्रांजैक्शन को पीछे छोड़ते हुए सबसे पसंदीदा तरीका बन गया है. फाइनेंस मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, UPI पेमेंट ने कैश को पीछे छोड़ दिया है. 50% से अधिक यूजर्स डिजिटल ट्रांजैक्शन को पसंद कर रहे हैं. साथ ही, RuPay डेबिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए गांवों में टारगेटेड तरीके से काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल पेमेंट अब रोजाना के ट्रांजैक्शन में सबसे ऊपर है. 65% UPI यूजर हर दिन कई डिजिटल ट्रांजैक्शन करते हैं.
डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ा
डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) ने 13-14 फरवरी 2026 को हुए चिंतन शिविर के दौरान 'RuPay डेबिट कार्ड और कम कीमत वाले BHIM-UPI (पर्सन-टू-मर्चेंट) ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव स्कीम का सोशियो-इकोनॉमिक इम्पैक्ट एनालिसिस' नाम की रिपोर्ट जारी की है. ये सोशियो-इकोनॉमिक इम्पैक्ट एनालिसिस एक बड़े प्राइमरी सर्वे पर आधारित है. इसमें 15 राज्यों के 10,378 जवाब देने वालों को शामिल किया गया था. इस सर्वे में 6,167 यूजर, 2,199 मर्चेंट और 2,012 सर्विस प्रोवाइडर शामिल थे.
ये भी पढ़ें : चीन की नींद उड़ना तय, एक और बड़ी डील क्रैक करेगा भारत, सुपरपावर समझौते से बदलेगा खेल
इस इवैल्यूएशन से पता चलता है कि अलग-अलग सोशियो-इकोनॉमिक सेगमेंट में डिजिटल पेमेंट को अपनाने में काफी और लगातार बढ़ोतरी हुई है. सर्वे किए गए यूजर्स में UPI ट्रांजैक्शनका सबसे पसंदीदा तरीका बनकर उभरा है. ये 57% है. जबकि कैश ट्रांजैक्शन 38% है. इसका मुख्य कारण इस्तेमाल में आसानी और तुरंत फंड ट्रांसफर की सुविधा है.




