)
Gold Rate: ईरान पर अमेरिकी मिसाइल से सोने-चांदी में ब्लास्ट, ₹1.55 लाख पर पहुंचा सोना, घंटेभर में चांदी की कीमत में ₹8500 का उछाल
Zee News
Gold-Silver Price: ईरान और अमेरिका के बीच जंग के हालात चरम पर है. अमेरिकी मिसाइलें और जंगी जहाजें ईरान के पास तैनात क्या हुई सोने-चांदी की कीमतें रॉकेट बन गई.
Gold, Silver Rate 19 February 2026 Jumped Reason: ईरान और अमेरिका के बीच जंग के हालात चरम पर है. अमेरिकी मिसाइलें और जंगी जहाजें ईरान के पास तैनात क्या हुई सोने-चांदी की कीमतें रॉकेट बन गई. जो सोना बीते 10 दिनों से सस्ता हो रहा था, अचानक उसमें बड़ी तेजी देखने को मिल रही है.अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल होने की खबरों ने गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बड़ा उछाल ला दिया है.
आज कितना है सोने-चांदी का रेट
सोने-चांदी की कीमत आज फिर से चढ़ी. ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के साथ कीमती मेटल्स की कीमतें चढ़ रही है. 19 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी है.अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर जारी रेटलिस्ट को देखें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 3200 रुपए और चांदी में 8500 रुपये की बड़ी बढ़त आई है. 24 कैरेट वाला सोना 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम तो 1 किलो चांदी 2.45 लाख पर पहुंच गई है. साल 2026 में सोने की कीमत में 21540 रुपये, चांदी 14810 रुपये की तेजी देखने को मिली है. अमेरिका-ईरान की जंग की आग से जलेगा चीन! सस्ते तेल की लालच में दिखा रहा था चालबाजी,अब ट्रंप के चक्रव्यूह में फंसा बीजिंग
अमेरिका-ईरान की जंग का सोने-चांदी पर असर
अमेरिका और ईरान के बीच जैसे-जैसे तनाव बढ़ रहा है, जंग के हालात बढ़ रहे हैं, सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बढ़ रही है. युद्ध के बनते आसार और जियो पॉलिटिकल (Geopolitical Tensions) टेंशन के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ रही है. ग्लोबल इकोनॉमी में अस्थिरता बनी हुई है. जब भी ऐसे हालात बनते हैं निवेशक सेफ हेवल के तौर पर सोने-चांदी में निवेश बढ़ाने लगते हैं. मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आ जाती है. कच्चा तेल महंगा होने से महंगाई का खतरा बढ़ता है और फिर शेयर मार्केट गिरने लगता है. ऐसे में सोने-चांदी की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की स्थिति में निवेशक और ट्रेडर्स दोनों सोने और चांदी में नई खरीदारी और पॉजिशन बनाने के लिए बढ़ रहे हैं.




