)
चीन के हाथों में चांदी का रिमोट कंट्रोल तो अब रूस के इशारों पर नाच रहा सोना हुआ चारों खाने चित...भाव ₹40000 लुढ़का, चांदी ₹1.45 लाख सस्ती
Zee News
Gold Rate Fall Reason: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. 17 फरवरी की बात करें तो चांदी अब तक अपने ऑल टाइम हाई से 1.45 लाख रुपये सस्ती होकर ₹2.34 लाख पर आ गई है. बीते 4 दिनों में चांदी की कीमत में ₹32000 की गिरावट आई है.
Gold Rate Crash: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. 17 फरवरी की बात करें तो चांदी (Silver Rate) अब तक अपने ऑल टाइम हाई से 1.45 लाख रुपये सस्ती होकर ₹2.34 लाख पर आ गई है. बीते 4 दिनों में चांदी की कीमत में ₹32000 की गिरावट आई है. सोने की कीमत (Gold Rate) देखें तो 4 दिन में सोना ₹6000 सस्ता होकर ₹1.51 लाख रुपये पर आ चुका है. हर किसी के मन में सवाल है कि सोने-चांदी की कीमत अचानक क्यों गिरने लगी है ? अगर गिर रही है तो कब तक गिरेगी ? सोना-चांदी के रेट में कितनी गिरावट आएगी ?
सोने-चांदी का आज का रेट क्या है
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट लिस्ट देखें तो आज 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं.
24 कैरेट वाले सोने की कीमत ₹151195 प्रति 10 ग्राम. 22 कैरेट वाले सोने की कीमत ₹138495 प्रति 10 ग्राम. 18 कैरेट वाले सोने की कीमत ₹113396 प्रति 10 ग्राम. चांदी की कीमत आज ₹2.34 प्रति किलोग्राम पर है.
सोने-चांदी की कीमत में अचानक ये गिरावट क्यों आई है ?




