)
भारत आया 'राफेल वाला यार', साथ लाया ₹3.25 लाख का तोहफा, क्या भारत के लिए बनेगा 'नया रूस'
Zee News
France Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं. 17 फरवरी को मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की ये भारत की चौथी यात्रा है.मैक्रों का ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब भारत ने यूरोपीय यूनियन और अमेरिका के साथ दो बड़ी ट्रेड डील की है. इन डील्स के बाद मैक्रों का भारत आना कई मायनों में खास है.
France Deal with India: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) भारत दौरे पर हैं. 17 फरवरी को मुंबई पहुंचे मैक्रों की ये चौथी भारत यात्रा है. अपने भारत दौरे पर मैक्रो 3.25 लाख करोड़ की डिफेंस डील करेंगे.भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाईयों तक उड़ान भरेगा. भारत के लिए फ्रांस हमेशा से स्पेशल पार्टनर रहा है, लेकिन अब इस रिलेशन को स्पेशल से आगे बढ़ाते हुए ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के तौर पर अपग्रेड का फैसला लिया गया है. यानी दोनों के बीच अब संबंधों को और मजबूत किया जाएगा. मैक्रों का ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब भारत ने यूरोपीय यूनियन (India-EU Deal) और अमेरिका (India-US Trade Deal) के साथ दो बड़ी ट्रेड डील की है. इन डील्स के बाद मैक्रों का भारत आना कई मायनों में खास है.
भारत क्यों आए हैं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ?
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति बनने के बाद चौथी बार भारत आए हैं. 17 से 19 फरवरी तक मैक्रों भारत में रहेंगे. इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ की महाडील होगी, जिससे भारत के डिफेंस सेक्टर को तो बल मिलेगा ही, साथ ही साथ मेक इन इंडिया को भी मजबूती मिलेगी. 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट के अलावा मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर,मॉर्डन फाइटर जेट्स और स्कॉर्पीन पनडुब्बियां बनाने पर समझौता होगा. भारत-फ्रांस के बीच डिफेंस के अलावा स्किल डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी, ट्रेड और हेल्थ सेक्टर में 20 से अधिक समझौते होंगे.
भारत के लिए क्यों जरूरी है फ्रांस ?
फ्रांस के साथ हो रही ये डिफेंस डील भारत के लिए अहम है, क्योंकि भारत अपने पड़ोसियों खासकर चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के सामने अपनी हवाई ताकत को मजबूत करना चाहता है. फ्रांस के साथ 3.25 लाख करोड़ रुपये की ये डील उनकी आसमानी ताकत को दोगुना बढ़ा देगी. मौजूदा वक्त नें भारत के पास सिर्फ 36 राफेल है, इस डील के बाद जो बढ़कर 114 हो जाएंगी. फ्रांस और भारत के बीच व्यापारिक संबंध भी दोनों के संबंधों को मजबूती को दिखाते हैं. साल 2024-25 में फ्रांस को भारत ने 70,882.68 करोड़ रुपये का निर्यात किया था. भारत-ईयू एफटीए डील के बाद व्यापार में बड़े उछाल की उम्मीद है, क्योंकि EU में नीदरलैंड और जर्मनी के बाद फ्रांस भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. ईयू के साथ ट्रेड डील के बाद भारत औऱ फ्रांस के बीच व्यापार और संबंधों में और मजबूती आएगी.




