)
Gold-Silver Rate: चांदी ₹1.75 लाख हुई सस्ती, हाई से भरभराकर ₹38000 क्रैश हुआ सोना,क्या अभी और गिरेगा गोल्ड-सिल्वर का भाव ?
Zee News
सोने-चांदी (Gold-Silver) की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. वेडिंग सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट ने उन खरीदारों को बड़ी राहत दी है, जिनके घरों में शादियां या फिर फंक्शन है. महंगे सोने-चांदी के चलते वेडिंग शादियों का खर्च काफी बढ़ रहा है.
Gold-Silver Price: सोने-चांदी (Gold-Silver) की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. वेडिंग सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट ने उन खरीदारों को बड़ी राहत दी है, जिनके घरों में शादियां या फिर फंक्शन है. महंगे सोने-चांदी के चलते वेडिंग शादियों का खर्च काफी बढ़ रहा है. हालिया कीमत में आई गिरावट से उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी. अगर ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो सोना 38000 रुपये (Gold Price Today) तक सस्ता हो चुका है तो चांदी की कीमत (1 Kg Silver Rate) 1.75 लाख रुपये तक गिर चुकी है.
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, कितना सस्ता हुआ Gold-Silver
चांदी की बात करें तो एक दिन में सिल्वर के रेट में 17000 रुपये की गिरावट आई है. वहीं गोल्ड रेट 3000 रुपये तक लुढ़क गया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (IBJA) पर जारी रेट लिस्ट देखें तो 24 कैरेट वाला सोना 1,52,765 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. चांदी की कीमत 2,42,433 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है. EU, अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत की इकोनॉमी को लेकर गदगद करने वाली रिपोर्ट, चीन-जापान सबको पीछे छोड़ेगा भारत!
24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत




