
Paush Amavasya 2022 Date: आने वाली है इस साल की आखिरी अमावस्या, यहां जानें सही डेट और पूजन विधि
AajTak
Paush Amavasya 2022: पौष अमावस्या इस बार 23 दिसंबर 2022 के दिन मनाई जाएगी. पौष माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं. पौष अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए भी पूजा की जाती है. आइए जानते हैं कि पौष अमावस्या का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.
Paush Amavasya 2022: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बेहद महत्व बताया गया है क्योंकि इस दिन कई सारे धार्मिक कार्य किए जाते हैं. पौष माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन पितरों के श्राद्ध और दान स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी बहुत से लोग उपवास रखते हैं. पौष माह में सूर्यदेव की उपासना करना सबसे विशेष माना जाता है. आइए जानते हैं पौष अमावस्या का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.
पौष अमावस्या शुभ मुहू्र्त (Paush Amavasya 2022 Shubh Muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, पौष अमावस्या 23 दिसंबर को मनाई जाएगी. पौष अमावस्या तिथि की शुरुआत 22 दिसंबर 2022 को शाम 07 बजकर 13 मिनट से होगी और इसका समापन 23 दिसंबर को शाम 03 बजकर 46 मिनट पर होगा.
पौष अमावस्या पूजन विधि (Paush Amavasya 2022 Pujan Vidhi)
पौष अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण देना का विशेष महत्व बताया गया है. लोग इस दिन पवित्र नदियों, जलाशय या कुंड आदि में स्नान करते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पितरों का तर्पण करते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष प्राप्त होता है. इस दिन स्नान करने के बाद सूर्य देवता को जल चढ़ाना चाहिए. इस दिन तांबे के बर्तन में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल रंग के फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. इस दिन दान दक्षिणा का कार्य भी करना चाहिए. इस दिन आप किसी भी सफेद वस्तु या खाने की चीज का दान कर सकते हैं.अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा और तुलसी के पौधे की परिक्रमा करने का विधान बताया गया है.
पौष अमावस्या के दिन भूलकर न करें ये काम (Paush Amavasya Mistakes)

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









