
Pathaan Box Office: पठान के साथ लौटेगी सिनेमाघरों की रौनक, खुलेंगे बंद पड़े 25 थिएटर, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल!
AajTak
देश के कई सिनेमाघरों में ताले लग चुके थे. लेकिन शाहरुख खान की पठान इन बंद पड़े सिनेमाघरों के लिए बहार लेकर आई है. पठान की रिलीज से देश के 25 सिंगल थियेटर्स को नई जिंदगी मिलने जा रही है. आइए जानते हैं कैसे?
Pathaan Box Office: बस एक दिन का इंतजार...और फिर पठान की सिनेमाघरों में एंट्री होने वाली है. 25 जनवरी को शाहरुख खान की मोस्ट-अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. शाहरुख के फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हैं और एक-एक पल का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख की पठान ने रिलीज से पहले ही 25 थिएटर्स को जीवनदान दिया है?
सिनेमाघरों की लौटेगी बहार
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि कोरोना काल के बाद से फिल्म बिजनेस काफी स्ट्रगल कर रहा है. कई बड़े बैनर की फिल्मों को दर्शक ना मिलने से शोज कैंसिल किए गए. वहीं, देश के कई सिनेमाघरों में ताले लग चुके थे. लेकिन शाहरुख खान की पठान इन बंद पड़े सिनेमाघरों के लिए बहार लेकर आई है. पठान की रिलीज से देश के 25 सिंगल थियेटर्स को नई जिंदगी मिलने जा रही है.
ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने पठान पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा- पठान की वजह से सिंगल स्क्रीन्स फिर से खुलने जा रही हैं. जिस शानदार तरीके से एडवांस बुकिंग हो रही है, उस लिहाज से पठान थिएट्रिकल बिजनेस को जीवित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सबसे खास बात यह है कि देश भर में जो 25 सिंगल स्क्रीन बंद हो गई थीं, वो इस हफ्ते पठान की रिलीज के साथ फिर से खुलेंगी.
‘PATHAAN’ REVIVES SINGLE SCREENS… #Pathaan is all set to revive theatrical biz, going by the terrific advance bookings… Most importantly, as many as 25 single screens across #India - which were shut - will re-open with #Pathaan this week, given the unprecedented buzz. pic.twitter.com/ICGpywDTzh

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











