
Pakistan vs USA Live Score; T20 World Cup: पाकिस्तान की बल्लेबाजी जारी, अमेरिका ने जीता है टॉस
AajTak
PAK vs USA Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 12वां मुकाबला आज पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेला जा रहा है. ये मैच कोलंबो में हो रहा है. पाकिस्तान अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रहा है, जबकि यूएसए को भारत के हाथों वर्ल्ड कप के पहले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 12वां मुकाबला आज पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेला जा रहा है. ये मैच कोलंबो में हो रहा है. अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. पाकिस्तान अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रहा है, जबकि यूएसए को भारत के हाथों वर्ल्ड कप के पहले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
संयुक्त राज्य अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): एंड्रीज़ गौस, शयान जहांगीर, मोनांक पटेल, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर.
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.
यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए सिर्फ दो अंक हासिल करने का नहीं, बल्कि 20 महीने पुराने उस दर्दनाक जख्म को भरने का भी मौका होगा, जब 2024 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने उन्हें चौंकाते हुए हराया था.
वहीं, अमेरिका भारत से हार के बावजूद आत्मविश्वास से भरी टीम है. वानखेड़े में उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन भारत को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन बल्लेबाज उस प्रदर्शन को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. कप्तान मोनांक पटेल ने माना कि पावरप्ले में गैर-जरूरी शॉट्स ने टीम को नुकसान पहुंचाया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









