
Pakistan Team Controversy in World Cup: भारत आने से इनकार, दुश्मन मुल्क, जय श्री राम पर आपत्ति... वर्ल्ड कप में हर दम रोता ही रहा पाकिस्तान, जानें 12 बड़े विवाद
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का सफर काफी विवादों भरा रहा है. टीम 9 में से 4 मैच ही जीत सकी और सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी. टूर्नामेंट में हर दम पाकिस्तान रोता ही नजर आया. इस दौरान पाकिस्तान टीम से जुड़े 12 बड़े विवाद सामने आए. हर बार उसे ही ट्रोल होना पड़ा है. आइए जानते हैं इन विवादों के बारे में....
Pakistan Team Controversy in World Cup 2023: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बुरा हाल रहा है. टीम 9 में से 4 मैच ही जीत सकी और सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी. अब पाकिस्तान टीम अपने घर भी पहुंच गई है.
मगर यहां देखने वाली बात यह भी है कि इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विवादित टीम पाकिस्तान ही रही है. उसका यह विवाद पिछले साल से ही शुरू हो गया था, जब से वर्ल्ड कप को लेकर बात शुरू हुई थी. तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया था.
चर्चाओं में रहे पाकिस्तान टीम के 12 बड़े विवाद
हालांकि उसे टीम भेजना ही पड़ा. मगर टूर्नामेंट में हर दम पाकिस्तान रोता ही नजर आया. भारत दौरे पर हम नहीं आएंगे से यह विवाद पाकिस्तान ने ही शुरू किया था, जो दुश्मन मुल्क, अपने मैचों के वेन्यू बदलने की मांग, बीफ और जय श्री राम के नारों से लेकर अब बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल के इस्तीफे पर आ गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीसीबी से नाराज बाबर आजम जल्द ही कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं. यदि यह सच होता है तो फैन्स को पाकिस्तान टीम में अभी काफी ड्रामे देखना बाकी है. मगर अभी जानते हैं वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान टीम के 12 बड़े विवादों के बारे में...
'हम भारत दौरे पर नहीं आएंगे'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









