
Pakistan Political Crisis: कुर्सी खतरे में पड़ते ही इमरान ने शुरू किया प्रोपेगैंडा, मंत्री ने लिया भारत का नाम, कहा- नवाज ने रची है साजिश
AajTak
Pakistan Political Crisis: हर बार की तरह Pakistan के नेताओं ने अब अपने देश में जारी राजनीतिक उठापटक के मसले में भी भारत का नाम घसीटना शुरू कर दिया है. Imran Khan सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान India और Israel दोनों का नाम लिया.
Pakistan Political Crisis: पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में राजनीतिक उठापटक जारी है. पाकिस्तान की इमरान खान सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं. एक दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी की जा रही है. इमरान विपक्ष पर 'विदेशी ताकतों' के साथ मिलकर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं, विपक्ष इमरान के दावों को खोखला करार दे रहा है. पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए उनके समर्थक नेताओं ने अब भारत के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है.
पाकिस्तान के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को पाकिस्तान में जारी सियासी हालात पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भारत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुल्क की सियासत में जो असर दिख रहा है, वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर पर रची गई साजिश का हिस्सा लगता है. चौधरी ने कहा कि इमरान सरकार ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई थी. इसमें विपक्ष के नेशनल असेंबली सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया.
दोहराया 'विदेशी ताकतों' वाला दावा
मंत्री फवाद चौधरी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बेहद खास मकसद से बुलाई गई थी. हम विपक्ष के सदस्यों को बताना चाहते थे कि इमरान खान की सत्ता को हटाने के लिए बाहर (विदेश) से कोशिशें की जा रही हैं. इतना कहने के बाद चौधरी ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि कौन (नवाज शरीफ) इस खेल में खिलाड़ी की भूमिका निभा रहा है और उनके 'भारत' और 'इजराइल' के साथ किस तरह के संबंध हैं.
इमरान को मिली 3 दिन की मोहलत

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








