
Pakistan Cricketer Asif Ali: मैच में मारपीट को उतारू ये पाकिस्तानी प्लेयर अब फैन्स से भिड़ा, देखें VIDEO
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्टार प्लेयर आसिफ अली एयरपोर्ट पर एक फैन से भिड़ गए. वह एशिया कप खेलकर देश लौटा है. एशिया कप में भी आसिफ ने एक मुकाबले के दौरान अफगानिस्तानी प्लेयर फरीद अहमद से लड़ाई की थी. तब अफगानी प्लेयर को मारने के लिए बैट तक उठा लिया था...
Pakistan Cricketer Asif Ali: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्टार प्लेयर आसिफ अली अपने रवैये में बिल्कुल भी सुधार नहीं कर पा रहा है. एशिया कप 2022 सीजन में आसिफ ने अफगानिस्तानी गेंदबाज से लड़ाई कर ली थी. उसे मारने के लिए बैट तक उठा लिया था.
अब जब पाकिस्तान टीम अपने देश लौट आई, तो यहां भी एयरपोर्ट पर एक फैन से भिड़ गया. यह फैन एक सेल्फी के लिए कह रहा था, लेकिन आसिफ हैं कि अपने रवैये के चलते भाव ही नहीं दे रहे थे. इसी दौरान आसिफ ने उस फैन से हाथ छुड़ाते हुए झटक दिया और आगे बढ़ गया.
एयरपोर्ट पर फैन पर गुस्साए आसिफ अली
फैन के साथ इस तरह का बर्ताव करने का आसिफ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कई सारे फैन्स आसिफ के साथ सेल्फी लेते हैं. इसी बीच एक फैन आसिफ का हाथ पकड़कर सेल्फी के लिए कहता है, तभी पाकिस्तानी प्लेयर उसका हाथ झटक देता है. इसी दौरान आसिफ के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है. वह उस फैन से कुछ कहता भी है.
वीडियो में देख सकते हैं कि फैन मुस्कुराता हुआ दूर हट जाता है, पर आसिफ काफी गुस्से में नजर आते हैं. ऐसा लग रहा था जैसे कि वह फिर से हाथ ना उठा दे. आसिफ के इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ ने आलोचना की, तो कुछ फैन्स को ही गलत ठहरा रहे हैं.
मैच में अफगानी प्लेयर से भिड़ गए थे आसिफ

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












