
PAK vs AUS: पाकिस्तानी पेसर शाहीन आफरीदी ने जडेजा की नकल उतारी, फैन्स बोले- कॉर्बन कॉपी है
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट कराची में 12 मार्च से खेलना है. इसके लिए सभी खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया...
Pakistan vs Australia Karachi Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज खेली रही है. पहला मैच रावलपिंडी में खेला गया, जो ड्रॉ रहा था. अब मेजबान टीम पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट कराची में 12 मार्च से खेलना है.
दोनों टीमें कराची पहुंच चुकी हैं. साथ ही पाकिस्तानी टीम ने तो नेट्स में पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है. इसी दौरान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी स्पिन बॉलिंग करते नजर आए. इस दौरान उनका एक्शन हूबहू भारतीय स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की तरह था.
'यह 100% जडेजा का एक्शन है'
शाहीन के नेट में जडेजा के एक्शन में गेंदबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पर फैन्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा- यह 100% जडेजा का एक्शन है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- यह कॉर्बन कॉपी है. एक अन्य यूजर ने लिखा- यह बिल्कुल रवींद्र जडेजा की तरह एक्शन है.
Carbon copy
100% jadeja action

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











