PAK सेलेक्टर ने बुमराह की इस स्पिनर से कर डाली तुलना, बॉलिंग एक्शन को लेकर किया ये अजीब दावा
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आकिब जावेद ने जसप्रीत बुमराह की तुलना उस्मान तारिक से करते हुए कहा कि बुमराह का अलग एक्शन और तेज रफ्तार उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह ने 14 विकेट लिए और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4/15 का शानदार स्पेल डालकर भारत की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और सेलेक्टर आकिब जावेद ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एक दिलचस्प तुलना करते हुए कहा कि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह “फास्ट बॉलर्स के उस्मान तारिक” हैं. उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में नई बहस शुरू हो गई.
दरअसल उस्मान तारिक अपने अलग और अनोखे बॉलिंग एक्शन के लिए जाने जाते हैं. जावेद का मानना है कि जिस तरह तारिक का एक्शन बल्लेबाजों को असहज करता है, उसी तरह बुमराह की गेंदबाजी भी बल्लेबाजों की लय बिगाड़ देती है. जावेद ने कहा कि इस पूरे टूर्नामेंट में बुमराह जैसा अलग गेंदबाज कोई और नहीं दिखा. उनके मुताबिक बुमराह का एक्शन भी सामान्य नहीं है और वह इतनी तेजी और अलग अंदाज से गेंदबाजी करते हैं कि बल्लेबाज कभी भी उनके सामने सहज महसूस नहीं करता.
बुमराह को लेकर क्या बोले आकिब जावेद
आकिब जावेद ने कहा, 'इस पूरे वर्ल्ड कप में ऐसा सिर्फ एक ही गेंदबाज है बुमराह. वह बाकी गेंदबाजों से बिल्कुल अलग हैं. जब वह गेंदबाजी करने आते हैं तो बल्लेबाज अपनी लय ही नहीं बना पाता. जावेद ने यह भी कहा कि मौजूदा दौर में वसीम अकरम और वकार जैसे महान तेज गेंदबाजों की झलक बहुत कम देखने को मिलती है.
यह भी पढ़ें: हर गेंद पर गुमराह करते बुमराह... तरकश के इस नए तीर ने वर्ल्ड कप में मचाया कहर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह का शानदार प्रदर्शन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








