
PAK कैसे हनी ट्रैप या पैसे का लालच देकर तैयार करता है जासूस? आंखें खोलने वाले हैं ये पांच केस
AajTak
लंबे समय से जांच एजेंसियों की रडार में चल रही यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को अरेस्ट करके पूछताछ हो रही है. इस बीच पाकिस्तान की उस स्ट्रेटजी की भी खूब चर्चा हो रही है जिसमें हनी ट्रैप या पैसे का लालच देकर लोगों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करवाती है. यहां ऐसे ही कुछ केस दिए जा रहे हैं.
आज से 10 साल पुरानी बात है. साल 2015 में रंजीत केके नाम के एक एयरमैन को अरेस्ट किया गया था. बर्खास्त होने से पहले वह बठिंडा बेस पर तैनात था. उसे दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा, सैन्य खुफिया और वायुसेना यूनिट ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर पकड़ा था. फेसबुक के जरिये उसे एक पाकिस्तानी लेडी एजेंट ने अपने जाल में फंसाया था. उसे पैसे का लालच भी दिया गया था. तब से साल 2025 तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. जानिए- क्या स्ट्रेटजी अपनाती है पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI?
इन दिनों मीडिया में हरियाणा बेस्ड यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की हर तरफ चर्चा हो रही है. ज्योति के साथ ही गजाला, नोमान इलाही समेत कुल पांच लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. इन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने या उनकी छवि सुधारने के लिए तैयार प्लान में शामिल करने का आरोप है. सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा ज्योति मलहोत्रा केस में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे एक बेरोजगार युवा लड़की पाकिस्तान, चीन, इंडोनेशिया का दौरा कर लेती है. उसका खर्च कहां से आता है, पुलिस उसका पूरा मनी ट्रेल खंगाल रही है. इस बात का शक जताया जा रहा है कि उसकी ये सभी यात्राएं स्पांसर की गई हैं.
फेसबुक पर रंजीत केके से दोस्ती और मैरिज प्लान
रक्षा विश्लेषण क्षेत्र में काम करने का दावा करने वाली दामिनी (पाकिस्तानी महिला एजेंट) ने रंजीत केके को जॉब ऑफर करने के बहाने संपर्क किया था. उसने रंजीत से कहा कि आपको विभिन्न एयर फोर्स स्टेशनों के लिए सैन्य टुकड़ी मूवमेंट पर नजर रखना होगा. साथ ही लड़ाकू विमानों की सूचना और उनकी संख्या के बारे में बताना होगा. दोनों के बीच फेसबुक, स्काइप और व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी. रंजीत ने ऐसी कई गुप्त जानकारियां दमिनी को भेजीं जो सेना के लिहाज से अहम थीं.
इस बातचीत के दौरान एयर फोर्स जवान ने विमानों की सटीक संख्या जैसे जगुआर, सुखोई 30 और एडब्ल्यूएसीएस के एक अभ्यास में भाग लेना आदि का खुलासा किया. पठानकोट, अमृतसर, आगरा, अंबाला, श्रीनगर आदि से बठिंडा को स्क्वाड्रनों की आवाजाही के बारे में भी बताया.रंजीत 2010 से सेवा में थे. धीरे धीरे वो फेसबुक फ्रेंड जो कि असल में लेडी एजेंट थी, उसे अपनी मजबूरी की कहानी बताने लगा, ऐसे वे जाल में फंसता गया. रंजीत ने बताया कि सिर्फ मैं और मेरी मां ही थे. एक बहन है जिसकी शादी हो गई है.पिता की मृत्यु के बाद मुझे तुरंत नौकरी चाहिए थी. इसी कारण से मैं सेना में शामिल हो गया.
रंजीत ने दामिनी को जॉब को लेकर हुए इंटरव्यू के बारे में भी बताया था. इंटरव्यू में मंगीत नामक शख्स से रंजीत की बातचीत स्काइप से हुई थी. मंगीत पाकिस्तान का था. इस बात का पता चलने पर रंजीत ने दामिनी से कहा था कि परेशानी यह है मुझे लगता है कि वह (मंगीत) पाकिस्तान से हैं. मुझे परेशानी में मत डालो. मैं छोटे सपने देखने वाला एक साधारण व्यक्ति हूं. इस पर दमिनी ने उसे फिर बहला लिया था कि वो पाकिस्तान से नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










